25 युवा मातृशक्ति ने लिया सिलाई प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़े कदम
पुरोला – विकासखंड पुरोला के अंतर्गत सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से जुड़े कार्यक्रम में 25 युवा मातृशक्ति की सहभागिता रही। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख निशिता शाह उपस्थित होकर प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया और उन्हें प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
निशिता शाह ने कहा गया कि युवाओं और मातृशक्ति को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना आत्मनिर्भर समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। सिलाई जैसे व्यावहारिक प्रशिक्षण से महिलाएं अपने घर से ही स्वरोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं।
महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने से न केवल उनकी आय के साधन बढ़ते हैं, बल्कि परिवार और समाज की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलती है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को भविष्य में स्वरोजगार शुरू करने तथा अपने हुनर को व्यवसाय के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।
पुरोला विकासखंड के युवाओं और महिलाओं को कौशल, रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने भी प्रशिक्षण से जुड़ी अपनी उम्मीदें साझा कीं। महिलाओं ने कहा कि सिलाई का प्रशिक्षण उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा और भविष्य में वे अपने स्तर पर काम शुरू कर अन्य महिलाओं को भी रोजगार देने का प्रयास करेंगी।

