उत्तराखंड

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के सफल सम्पन्दार्थ जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

उत्तरकाशी – मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के सफल सम्पन्दार्थ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में उपलब्ध ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जाँच से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जनपद में कुल उपलब्ध मशीनों का मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार फर्स्ट लेवल चेकिंग का कार्य 05 अक्टूबर 2026 से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस में किया जाएगा। इस कार्य के लिए ईसीआईएल की ओर से 10 इंजीनियर उपलब्ध कराए गए हैं।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफएलसी के दौरान सुरक्षा, चिकित्सा, साफ-सफाई, जलपान सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, डीएफएमडी एवं एचएचएमडी की व्यवस्था तथा अग्निशमन वाहन की तैनाती के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों के अनुसार आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने तथा एफएलसी कार्य की दैनिक प्रगति रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा एफएलसी का कार्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और सावधानी के साथ संपादित किया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशीष खुदलानी अधिशासी अभियंता लोनिवि डीसी नौटियाल, ईई आरडब्लूडी योगेंद्र कटारिया, डीएसओ आशीष कुमार , सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!