उत्तराखंड

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने दी क्षेत्र को ऐतिहासिक सौगात 22 प्रमुख मोटर मार्गों के निर्माण व कटिंग-डामरीकरण को मिली स्वीकृति

कुल ₹234.31 करोड़ से अधिक की लागत से 183.50 किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कों का होगा कायाकल्प

सरबडियार, शिकारु और सेवा-बरी-डोडरा क्वार जैसी महत्वपूर्ण सीमांत सड़कों की वर्षों पुरानी माँग पूरी

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का जताया आभार

पुरोला – विधानसभा क्षेत्र पुरोला के सर्वांगीण विकास को नई गति देने और सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों को सुगम व सुरक्षित सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। पुरोला क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों (मूरी, नौगांव एवं पुरोला) की 22 प्रमुख सड़कों के कटिंग, सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

इस ऐतिहासिक स्वीकृति के तहत कुल 183.53 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण व विकास किया जाएगा, जिसकी कुल निर्माण लागत ₹234.31 करोड़ (₹23431.58 लाख) है। इसके साथ ही इन मार्गों के आगामी रखरखाव (Maintenance) के लिए भी ₹14.23 करोड़ (₹1423.09 लाख) का बजट प्रावधान किया गया है।

सीमांत व दुर्गम क्षेत्रों को मिलेगी नई संजीवनी

लंबे समय से स्थानीय निवासियों द्वारा की जा रही माँग को ध्यान में रखते हुए सरबडियार, शिकारु और सेवा – बरी – डोडरा क्वार जैसे अत्यंत दुर्गम एवं सीमांत क्षेत्रों की सड़कों को विशेष प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस अवसर पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, “वर्षों पुरानी इस जनआकांक्षा के पूर्ण होने से हमारे सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में आवागमन अत्यधिक सुगम, सुरक्षित और समय की बचत करने वाला बनेगा। बेहतर सड़कों के निर्माण से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय व्यापार, स्वरोजगार, पर्यटन और स्वास्थ्य-शिक्षा सुविधाओं के नए आयाम स्थापित होंगे।”

शीर्ष नेतृत्व का जताया हार्दिक आभार

क्षेत्र की जनता की ओर से इस अभूतपूर्व विकास कार्य की सौगात के लिए विधायक दुर्गेश्वर लाल ने

देश के प्रधानमंत्री  केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान जी,प्रदेश के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी तथा प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का  आभार व्यक्त किया।

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने दोहराया कि “सड़क से जुड़ेंगे हर गांव, बढ़ेगा विकास का मान” के संकल्प के साथ पुरोला विधानसभा के प्रत्येक नागरिक की सुविधा, सुरक्षा और क्षेत्र की समग्र प्रगति के लिए वे निरंतर कटिबद्ध हैं।

प्रमुख स्वीकृत कार्यों का संक्षिप्त विवरण (ब्लॉक वार):

मोरी ब्लॉक (7 प्रमुख मार्ग – कुल 60.00 किमी):

आराकोट से शिसण मोटर मार्ग (12.55 किमी – ₹19.87 करोड़)

मेंद्रथ भंकवार मार्ग से कुकरेड़ा मार्ग (1.55 किमी)

पास कुनारा से लुडराला मार्ग (6.00 किमी)

धौला से सेवा मोटर मार्ग (14.85 किमी – ₹15.75 करोड़)

भीतरी से ताती मोटर मार्ग (10.20 किमी – ₹15.41 करोड़)

जाखोल से धारा मोटर मार्ग (3.52 किमी)

मोरी मोतियाड़ मार्ग से सल्ला-मोरा मार्ग (11.30 किमी – ₹13.17 करोड़)

नौगांव ब्लॉक (13 प्रमुख मार्ग – कुल 88.91 किमी):

किम्मी से कंदौन, ठतुलधार से टियाण, गाडोली से डांडागांव, कुंवा कफनोल से थोलीयुंका, भीजोरी से भौंही, कुड़पाल से धोंसली (16.50 किमी), कंदारी से खमुंडी मल्ली, माताड़ी से नौगांव गोदार तथा एनएच-507 से सापेता-क्वारफ जैसे महत्वपूर्ण मार्ग शामिल।

पुरोला ब्लॉक (2 प्रमुख मार्ग – कुल 34.62 किमी):

गांगराड़ी पुल से सरगांव मोटर मार्ग: 25.12 किमी (लागत: ₹25.24 करोड़)

पुरोला खालाडी से शिकारु मोटर मार्ग: 9.50 किमी (लागत: ₹9.90 करोड़)

पुरोला विधान सभा में विकास की गति देने वाले उत्तराखंड के युवा विधायक दुर्गेश्वर लाल के विकास कार्यों की प्रशंसा पूरे क्षेत्र में की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!