अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 महिला नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती से नशा तस्करों पर नकेल कसती दून पुलिस
अभियुक्ता के कब्जे से 04 लाख ₹ से अधिक अनुमानित मूल्य की 14.11 ग्राम अवैध स्मैक तथा स्मैक बेचकर कमाये 78,800/- ₹ नगद हुए बरामद
गिरफ्तार अभियुक्ता जल्द पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थाे की तस्करी में हो गयी थी लिप्त
नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को स्मैक बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थी अभियुक्ता
देहरादून – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई गई।
कोतवाली पटेल नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 महिला नशा तस्कर आसमीन खातून को 14.11 ग्राम अवैध स्मैक तथा 78,800/- ₹ नगदी के साथ पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्ता से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह अपने पति के साथ मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गयी थी। उसका पति सहारनपुर व अन्य स्थानों से सस्ते दामों में स्मैक खरीद कर लाता है, जिसे वह अपने पति के साथ मिलकर देहरादून में थोड़ी थोड़ी मात्रा में नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते है। आज भी अभियुक्ता अपने पति के कहने पर उक्त स्मैक को बेचने के लिए आई थी तथा कुछ स्मैक उसके द्वारा नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को बेचा गया था, जिसके एवज में उसे बरामद धनराशि प्राप्त हुई थी। अभियुक्ता से पूछताछ में प्रकाश में आये अभियुक्त मोहसिन की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
आसमीन खातून पत्नी मोहसिन निवासी मेंहूं वाला माफी थाना पटेल नगर देहरादून उम्र 28 वर्ष
बरामदगी
1- 14.11 ग्राम अवैध स्मैक
2- 78,800/- रुपए नगद
अनुमानित कीमत 04 लाख 20 हज़ार रु०
पुलिस टीम
1- उ०नि० बलवीर सिंह 2- म०उ०नि० शिखा
3- कां० पंकज रावत
4- कां० संदीप

