पुरोला में उपप्रधान संगठन का चुनाव संपन्न, आजाद चौहान अध्यक्ष निर्वाचित
पुरोला – पुरोला में उपप्रधान संगठन का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में संगठन के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। आजाद चौहान को संगठन का अध्यक्ष चुना गया, जबकि सरिता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसी क्रम में अनिल किशोर को सचिव तथा सोहन पंवार/पोगरियाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के हित में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।
चुनाव के दौरान संगठन की मजबूती, सदस्यों के हितों तथा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष आजा चौहान ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता और सदस्यों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया।

