उत्तराखंड

AHTU टीम ने स्कूली छात्र-छात्राओं को पढ़ाया बाल, महिला एवं साइबर सुरक्षा का पाठ, सतर्कता का दिया संदेश

बाल, महिला एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का  है उद्देश्य 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) द्वारा लगातार जागरूकता अभियान संचालित 

उत्तरकाशी –  राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डुण्डा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को बाल एवं महिला सुरक्षा, मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति, साइबर अपराध तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।

AHTU टीम ने बच्चों को बताया कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति के बहकावे या लालच में न आएँ, बिना सत्यापन किसी पर विश्वास न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया और इंटरनेट का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, उत्तराखण्ड पुलिस ऐप तथा POCSO Act की महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करते हुए आपात स्थिति या अपराध की जानकारी बिना झिझक पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन पर देने की अपील की गई।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!