उत्तराखंड

चोरी की फिराक में घूम रहे अभियुक्त को अवैध खुखरी के साथ दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि, पूर्व में चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जा चुका है जेल

देहरादून -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थाना क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।  राजपुर पुलिस द्वारा  चैकिंग के दौरान शहंशाही आश्रम ओल्ड मसूरी रोड से चोरी की फिराक में घूम रहे एक व्यक्ति को अवैध खुंखरी के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर में धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए वह बंद मकानों की रैकी कर मौका देखकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है तथा रात्रि में घटना के दौरान लोगों को डराने के लिए उक्त खुंखरी को अपने पास रखता है। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में कई बार जेल जा चुका है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

करण थापा उर्फ बाबा पुत्र प्रेम बहादुर निवासी अनारवाला, थाना कैंट, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष

बरामदगी  – एक अवैध खुंखरी

पुलिस टीम

1- अ०उ०नि० कीर्तीलाल

2- का० नीरज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!