उत्तराखंड

नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए उत्तरकाशी पुलिस चला रही है जनजागरूकता अभियान

मोरी – पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा युवाओं एवं आमजन को नशे, साइबर अपराध तथा अन्य सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनपदभर में लगातार जनजागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में थाना मोरी पुलिस टीम द्वारा सुदूरवर्ती ग्राम सिदरी व सौड में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा खेलकूद को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम द्वारा उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से बचाव तथा नशा उन्मूलन हेल्पलाइन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही जागरूकता पंपलेट वितरित कर आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की नशाखोरी, साइबर ठगी अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधमुक्त व सुरक्षित समाज के निर्माण में जनसहभागिता की करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!