श्रीदेव सुमन जी के बलिदान दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी
उत्तरकाशी – टिहरी जनक्रांति के महानायक, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देवभूमि उत्तराखण्ड के अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आज 25 जुलाई 2026 को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर पुलिस लाइन ज्ञानसू, उत्तरकाशी में आयोजित मुख्य श्रद्धांजलि समारोह में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा श्रीदेव सुमन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा टिहरी रियासत के प्रति उनके आक्रोश तथा भारत की स्वतन्त्रता में बलिदान का पुनर्स्मरण करते हुये बताया कि अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन जी ने अन्याय, अत्याचार एवं दमनकारी शासन के विरुद्ध अपना सर्वस्व राष्ट्र एवं जनहित के लिए समर्पित कर दिया। उनका त्याग, संघर्ष एवं बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव सत्य, न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
सुमन दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थाना, कोतवाली, शाखा एवं पुलिस स्टेशनों में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

