23 व 24 फरवरी को राजकीय शिक्षक संगठन पूरे प्रदेश में करेंगे कार्य वहिष्कार
शिक्षक संग़ठन ने मुख्य सचिव से की वार्ता
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिये एसओपी करे जारी
सभी सरकारी विभागों में सुरक्षा के लिये पुलिस की हो व्यवस्था
दो दिन के अंदर यदि सकारात्मक कार्यवाही नही तो पूरे प्रदेश में होगा आंदोलन
25 फरवरी से सभी कार्यलयों में होगा वहिष्कार
देहरादून – राजधानी देहरादून में शिक्षा निदेशक के साथ विधायक उमेश को के द्वारा हुए बवाल ने पूरे प्रदेश में शिक्षकों व कर्मचारी में भारी रोष पैदा हो गया है शिक्षक संघ ने 23 फरवरी व 24 फरवरी को पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। शिक्षा संगठन ने मुख्य सचिव से वार्ता कर साफ शब्दों में कहा कि यदि शासन प्रशासन कर्मचारी की सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं लेती तो 25 फरवरी से पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार व उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। वहीं शिक्षक संगठन ने अपनी मांग को दो दिन के भीतर यदि ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन को मजबूर होकर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा । संगठन ने सरकार के विधायक उमेश काऊ के इस तरह से निदेशक अजय नौडियाल के साथ मारपीट करने की घोर निंदा की है । संगठन ने मांग की है कि सरकारी विभागों में कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस के तैनाती की जाए । वहीं विधायक ने कहा कि मारपीट निदेशक के कार्यलय में कर्मचारियों द्वारा किया गया है। विधायक के इस तरह के कार्य से पूरे प्रदेश में सरकार के कार्यों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है।

