उत्तरकाशी के गाजणा मण्डल में अराजक तत्वों का पुतला दहन, महेंद्र भट्ट के पक्ष में उतरे भाजपाई
उत्तरकाशी (धौंतरी) – उत्तराखंड में जहां प्रदेश सरकार के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व रितु खंडूरी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयानों का जगह जगह विरोध हो रहा है वहीं प्रदेश में विरोध तत्वों का पुतला दहन का जो तरीका है वह वेहद निंदनीय है ।गाजणा मंडल के मंडल अध्यक्ष राजीव नौटियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान के विरोध में जो अराजक तत्वों द्वारा बारूद से पुतला दहन किया गया इस तरह अलोकतांत्रिक विरोध का हम पुरजोर विरोध करते हैं ।विरोध करना लोकतंत्र में सबका अधिकार है लेकिन जिस तरह से कुछ अराजक तत्व ने गलत तरीके से पुतला दहन किया वह बेहद निन्दनीय है। गाजणा मण्डल में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर में जलूस प्रदर्शन कर अराजक तत्वों के खिलाफ धौंतरी बाजार में पुतला दहन किया गया। सरकार से मांग की की ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए ।जुलूस प्रदर्शन में वेदप्रकाश बहुगुणा,संतोष नौटियाल, जयवीर बिष्ट ,सुनील बिष्ट (व्यापार मंडल अध्यक्ष),लखपत सिंह, मालचंद सिंह, प्रताप सिंह पंवार,जुगल किशोर नौटियाल, लीला सिंह (सदस्य क्षेत्र पंचायत),मुकेश रावत , फूल सिंह रावत आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।