उत्तराखंड

कुमाऊँ मण्डल के राजकीय शिक्षक संगठन कार्यकारणी ने कई प्रस्तावों का ज्ञापन शासन प्रशासन भेजा

कुमाऊँ मण्डल – कुमाऊँ मंडल में एक  गूगल मीट आयोजित की गई ,जो लगभग चार घंटे चली जिसमें बागेश्वर जनपदीय कार्यकारिणी द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर पुरजोर ढंग से अपनी बात रखी।
1- अन्तरमंडलीय शेष 99 साथियों को शीघ्र कार्यमुक्त किया जाये।
2- अटल उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षकों को भी स्थानान्तरण में शामिल किया जाये।
3- प्रवक्ता एवं एल टी की पात्रता सूचियों में विसंगति दूर की जाये।
4- बार बार कुछ ही स्थानान्तरण न किये जाये।
5- प्रतिस्थानी की व्यवस्था समाप्त की जाये।
6- दुर्गम विद्यालय में बने रहने वाले विकल्प देने वाले शिक्षकों को न हटाया जाये।
7- एक बार कोई स्थानान्तरण होता है या दुर्गम में रहने का विकल्प देता है तो उनके 3 साल तक स्थानान्तरण न किये जाये।
8- 55 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षकों को फील्ड निर्वाचन ड्यूटी में न लगाया जाये।
9- रा इ का बघर में कार्यरत अन्तरमंडलीय स्थानान्तरण से आच्छादित शिक्षक विनोद तोमर को तुरन्त कार्यमुक्त किया जाये।
10 – जनपद ब्लाक के चुनाव शीघ्र कराये जाये।
11- पदोन्नत/ समायोजित शिक्षकों का सेवा संयोजन तुरन्त किया जाये।उन्हें आर्थिक रूप से क्षति न पहुंचाई जाये।
12-स्थानान्तरण विकल्प खण्ड में जमा करने की तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ाई जाये।
चयन प्रोन्नत वेतनमान शैक्षिक अभिवृद्धि विभिन्न परीक्षाओं हेतु अनापत्ति यथाशीघ्र स्वीकृत किये जाये।
इसके अतिरिक्त बहुत बिंदुओं पर चर्चा परिचर्चा हुई अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डा गोकुल मर्तोलिया व संचालन मंडलीय मंत्री रविशंकर गुसाईं  ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!