उत्तराखंड

आंध्रप्रदेश से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालु को पुलिस ने कराए दर्शन

यमनोत्री धाम -आंध्रप्रदेश से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालु  ताण्डव (31 वर्ष) जो पैरालाइसिस के कारण चलने में असमर्थ थे को कल 11 मई 2025 को यमुनोत्री धाम में दर्शन के दौरान एक अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त हुआ जब यमुनोत्री धाम पर पुलिस व होमगार्ड्स के जवानों द्वारा मानवता का परिचय देते हुए ताण्डव जी को दर्शन करवाने मे मदद की गयी।

पालकी पर यमुनोत्री मंदिर की सीढ़ियां चढ़ रहे ताण्डव जी की स्थिति देखकर पुलिस कर्मियों द्वारा उनका हालचाल पूछा गया और उनकी असमर्थता को देखते हुए उन्हें पीठ पर उठाकर माँ यमुना के पावन दर्शन करवाए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!