मेयर ऋषिकेश शम्भू पासवान मुर्दाबाद के लगे नारे ,किसी तरह भीड़ से बचा कर भागे
ऋषिकेश – परशुराम चौक से पुरानी चुंगी और गुलाटी प्लॉट की सड़क तोड़ी गई है। सड़क तोड़ने का उद्देश्य उसका नए ढंग से निर्माण करना था,लेकिन नगर निगम द्वारा सड़क को खोद कर छोड़ दिया गया है। इस कारण खोदी गई सड़क में जल भराव हो रहा है। जिस कारण स्थानीय लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच काफी तीखी नोंक झोंक हुई। मामला सड़क सुधारीकरण को लेकर था।
घटनाक्रम में मेयर शंभू पासवान संतोष जनक जवाब नहीं दे सके।
वहीं स्थानीय लोगों ने मेयर के मुर्दाबाद के नारे लगाकर उनकी गाड़ी वहीं रोक ली।
बमुश्किल नेताजी वहां से निकल सके।
जल भराव के चलते इस सड़क पर वाहन चालकों की कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
जिस कारण विभागीय लापरवाही से आक्रोशित जनता ने मेयर मुर्दाबाद के नारे लगाए।

