उत्तराखंड

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक के लिये देवदूत बनी दून पुलिस

रेलवे स्टेशन के पास बनी पानी की टंकी में चढ़ गया था मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक

सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर युवक को सकुशल रेस्क्यू कर उतारा नीचे

देहरादून – सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से लक्खी बाग चौकी को सूचना प्राप्त हुयी की रेलवे स्टेशन के सामने बारात घर के पास बनी पानी की टंकी पर एक व्यक्ति चढ़ गया है। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी लक्खीबाग मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। मौके पर एक युवक, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था, पानी की टंकी के ऊपर चढ़ रखा था, जिस पर पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल टंकी की छत पर चढ़कर उक्त युवक को प्रेमपूर्वक समझाते हुये बामुश्किल पानी की टंकी से सकुशल नीचे उतारा गया। पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम सोनू पुत्र रामधन निवासी सोनीपत, हरियाणा, उम्र 32 वर्ष बताया। युवक के सम्बन्ध में जानकारी करने पर आस पास के लोगो द्वारा बताया गया कि उक्त युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जो अक्सर रेलवे स्टेशन व उसके आस-पास के क्षेत्र में घूमता रहता है। पुलिस द्वारा उक्त युवक को उपचार हेतु दून अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!