राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की अनुमति के बाद विधानसभा सचिवालय ने मानसून सत्र की अधिसूचना जारी
देहरादून – ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मानसून सत्र करने के लिए विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। 19 अगस्त से भराड़ीसैंण विधानसभा में सत्र आहुत किया जाएगा।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की अनुमति के बाद विधानसभा सचिवालय ने मानसून सत्र की अधिसूचना जारी की। इसके साथ ही भराड़ीसैंण विधानसभा में सत्र के लिए तैयारियां चल रही है। सत्र के लिए अब तक विधानसभा सचिवालय को विधायकों से 480 से अधिक प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं।

