पुरोला मठ्ठ वार्ड 23 से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी शोभा बौरीयाण की ताबड़ तोड़ रैली
पुरोला ( मठ्ठ वार्ड ) – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी प्रत्याशी अपने प्रचार में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं।अपने पक्ष में वोटरों को रिझाने के लिये हर तरह के हत्यकंडे अपनाए जा रहे हैं।करोडों रुपये की शराब चुनाव में बिक चुकी है।चारों तरफ शराबियों का तांडव मचा है।शराबी के लिये यह चुनाव नही बल्कि एक त्यौहार है।जब तक चुनाव सम्पन्न नही होते तब तक शराबी वोटर सबका हो रखा है ।
हर कंडिडेट उसे अपना वोटर समझ रहा है।वही शोभा बौरियाण अपने चुनाव प्रचार में जगह जगह तबाड़तोड़ रैलियां निकाल रही है। भाजपा की प्रत्याशी शोभा ने विपक्षीयों के होश उड़ा रखे हैं।हजारों की संख्या में जनसभा को सम्बोधित करते हुए शोभा ने कहा कि युवाओं को रोजगार की तरफ जोड़ने की बजाय विपक्षी उन्हें शराब व नशे की तरफ धकेल रहे हैं ,जाति के नाम पर वोट बैंक की राजनीति की जा रही है



