उत्तराखंड

उत्तराखंड कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार को लेकर सरकार की तरफ से मिली अनुमति

देहरादून – पंचायत चुनाव के तुरंत बाद उत्तराखंड कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार को लेकर सरकार की तरफ से अनुमति मिल चुकी है।

कैबिनेट विस्तार और फेरबदल मे कई मंत्रियों की कुर्सी जाने की संभावना है और कुछ नए मंत्री पद से नवाजे जाएंगे।

अपनी विवादित बयान बाजी के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल वित्त मंत्री और शहरी विकास मंत्री का पद गंवा चुके हैं। यह मंत्रालय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास हैं। वहीं दूसरी ओर उद्यान मंत्री गणेश जोशी पर उद्यान घोटाले के आरोपों के बाद मुकदमा होने के चलते उनकी कुर्सी जाना तय मानी जा रही है।

वहीं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की कुर्सी पर भी संशय बना हुआ है।

लंबे समय से मंत्री पद की सिफारिश कर रहे मुन्ना सिंह चौहान और बिशन सिंह चुफाल को मंत्री पद मिल सकता है।

केदारनाथ सीट से विधायक आशा नौटियाल को भी मंत्री पद मिलने की संभावना है।

हरिद्वार जनपद से भी एक मंत्री पद मिलना तय है।उत्तरकाशी जनपद से मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले पुरोला विधानसभा के विधायक दुर्गेश्वर लाल भी दौड़ में शामिल हैं।

राज्य मंत्रिमंडल का 40 प्रतिशत से अधिक भार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कंधों पर है। 35 विभाग उनके पास हैं। अगले विधानसभा चुनाव में दो वर्ष से कम समय शेष रह गया है। ऐसे में मंत्रिमंडल की रिक्त पांच सीट जल्द भरने वाले हैं, इसे लेकर प्रतीक्षा समाप्त होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!