उत्तराखंड

पांच सितारा होटल में अपनी चमक को बिखेरा डॉ0 चंद्र लाल भारती ने,”राष्ट्रीय भारत रत्न ” से हुए सम्मानित

दिल्ली –  31 जुलाई 2025 को पांच सितारा Hotel अशोका नीति मार्ग डिप्लोमेटिक इन्क्लेव चाणक्यपुरी नई दिल्ली में डॉ॰ चंद्र लाल भारती को *राष्ट्रीय भारत रत्न* से सम्मानित किया गया। डॉ॰ भारती उत्तराखंड  जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड नौगांव के ग्राम ब्यांली पट्टी बनाल के मूल निवासी हैं जो वर्तमान में बिंडलास रिवर वेली कुंआवाला देहरादून में निवास करते हैं। डॉ॰ भारती लोक निर्माण विभाग हरिद्वार में सिविल इंजिनियर हैं। सरकारी सेवा में रहते हुये 1994 से लगातार जनसेवा करते आ रहें हैं। डॉ॰ भारती जनसेवा,सामाजिक सेवा विशेषकर गरीबों के प्रति इनके द्वारा विशेष कार्य किया गया है। मेधावी एवं ग़रीब बच्चों की उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा में इनका विशेष योगदान रहता हैं। सैकड़ों बच्चों को इनके द्वारा आर्थिक सहयोग किया जाता है। सामाजिक जागरूकता में इनका अहम योगदान रहता है। गांव-गांव जा कर डॉ॰ भारती ने कैंप लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया है। भारतीय संविधान की हजारों पुस्तकें गांव-गांव जा कर इनके द्वारा निःशुल्क वितरित की गई हैं। इनके द्वारा विभाग से अवकाश ले कर गांव की 20-20 किलो मीटर की पैदल यात्रा कर भारतीय संविधान को घर -घर तक पंहुचाया है। रेप पीड़ित कई बालिकाओं को इनके द्वारा सरकारी एवं निजी सहायता/आर्थिक सहायता की गई है। पीड़ित व्यक्ति के साथ हर समय खड़े रहने के कारण लोग इन्हें बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के नाम से भी जानते हैं। दलित उत्थान में इनका विशेष योगदान है। उत्तराखंड के दलितों का कहना है कि जिन्होंने डॉ॰ अंबेडकर नहीं देखा है वे डॉ॰ भारती को देख लें। दलित समाज़ डॉ॰ भारती के प्रति अटूट विश्वास है। दलित हित में इनका सराहनीय कार्य हैं।

होटल अशोका में डॉ॰ चंद्र लाल भारती को 31 जुलाई 2025 को भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री  चिराग पासवान एवं अन्य कई सांसद …….. पूर्व राज्यपाल आसाम  जगदीश मुखी तथा फिल्म अभिनेत्री Miss नुसरत भरूचा की उपस्थिति में गोल्ड Plated प्रमाण पत्र तथा स्वर्ण पदक देते हुये सम्मानित किया गया। इससे पूर्व डॉ॰ भारती को निम्नांकित पुरस्कारों से सम्मानित किय़ा जा चुका है :-
1:-बहुजन गौरव सम्मान उत्तरकाशी 2022
2:-डॉ॰ भीम राव अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान 2022
3:-डॉ॰ज्योतिराव फ़ूले नेशनल अवार्ड 2024
4:-राय साहब हरि प्रसाद टम्टा राष्ट्रीय पुरुस्कार 2024
5:-डॉ॰ भीमराव उत्तराखंड गौरव रत्न कोटद्वार में 2024
6:-मैजिक बुक ऑफ रेकॉर्ड ने फरीदाबाद में डॉक्टरेट की उपाधि 2024
7:-अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल Icon थाईलैंड 2024
8:- भारत गौरव रत्न श्री सम्मान 2025
9:-विश्व मानवाधिकार संरक्षण आयोग का आजीवन सदस्य 2025
10:-भारत गौरव रत्न श्री सम्मान का आजीवन सदस्य 2025
11:-विश्व मानवाधिकार संरक्षण आयोग का International Peace Ambassador 2025
12:-WHRPC द्वारा Doctorate की उपाधि 2025
13:-देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 5 जुलाई 2025
14:-राष्ट्रीय अशोका सम्मान 2025
15:-राष्ट्रीय शौर्य सम्मान 2025
16:-राष्ट्रीय भारत रत्न 2025

जनपद उत्तरकाशी के रवाईं घाटी में डॉ0 भारती की इन उपलब्धियों के जगह जगह सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!