उत्तराखंड

हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद भी नहीं सुधरे RO टिहरी,जिला पंचायत सदस्य के प्रणाम पत्र पर हारे प्रतिद्वंदी का लिखा पता(इड्र्स)

जिला पंचायत चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी की आंखों पर चढ़ा है सियासी चश्मा है- राकेश राणा

टिहरी – जौनपुर ब्लॉक के चर्चित जिला पंचायत वार्ड भुत्सी का चुनाव संपन्न हो गया है। यहां रिटर्निंग ऑफिसर की धूर्तता को हाईकोर्ट की लताड़ के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सीता देवी का नामांकन बहाल हुआ। जनता ने भी सीता का आशीर्वाद देकर विजय बनाया। लेकिन आरओ टिहरी ने राजनीतिक चश्मा अभी भी नहीं हटाया है। आज जब विजेता प्रत्याशी सीता देवी निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने जिला पंचायत गई तो प्रमाणपत्र पर विरोधी प्रत्याशी का ही पता उनके निर्वाचन प्रमाण पत्र पर दर्ज है। जिससे स्पष्ट है कि ऐसे धूर्त अधिकारी सरकार और भाजपा के प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। जबकि उक्त आरओ के खिलाफ हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि अभी तक हमने आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन किया है हम संवैधानिक व्यवस्थाओं का सम्मान करते हैं इसलिए हमने किसी पर भी बयान बाजी और धरना प्रदर्शन नहीं किया है ।
अगर आगे अधिकारी वर्ग सरकार की आड़ में इसी तरह की हरकतें करेंगे तो उनका ढोल बजाकर जुलूस निकाला जाएगा उन्होंने जिलाधिकारी से RO टिहरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!