उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षकों की मांगों के निपटारे के लिए एक सप्ताह का दिया आश्वासन

देहरादून – शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को एक बार फिर से सीएम आवास से वार्ता के लिए बुलाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षकों की मांगों के निपटारे के लिए एक सप्ताह के भीतर सचिव कार्मिक की अध्यक्षता में बैठक का आश्वासन दिया। इसके बाद शिक्षकों ने धरना समाप्त किया। इससे पहले शिक्षकों की जगह-जगह पुलिस से नोक झोंक हुई।

सीएम आवास कूच करने वालों में राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री रमेश पैन्युली, उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, मंडल मंत्री हेमंत पैन्युली, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष गोकुल मर्तोलिया, मंडल मंत्री डॉ रविशंकर गुसाई, आलोक रौथाण, प्रवीन रावल, प्रणय बहुगुणा, डॉ सोहन माजिला, नागेंद्र पुरोहित, अर्जुन पंवार आदि शामिल रहे।

लंबित मांगों पर अमल न होने तक शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा। आज शिक्षकों की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन की आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। राम सिंह चौहान, प्रांतीय अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ

सीएम आवास कूच के लिए देहरादून आ रहे विभिन्न जिलों के शिक्षकों को पुलिस ने जिले की सीमा पर रोक लिया। शिक्षक संघ के मुताबिक इस वजह से कई शिक्षक देहरादून नहीं पहुंच पाए।

मुख्यमंत्री के साथ इन मांगों पर हुई वार्ता

-प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती रद्द हो

-शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की जाए

-छात्र-छात्राओं को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाए

-शिक्षकों को 13 दिन का मातृ-पितृ अवकाश प्रदान किया जाए

-शिक्षकों के तबादले किए जाएं

-शिक्षकों को बीएलओ डयूटी से मुक्त रखा जाए

-चयन व प्रोन्नत वेतनमान पर एक वेतनवृद्धि दी जाए

-चयन व प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृत किया जाए

-पदोन्नत शिक्षकों की पूर्व की सेवा जोड़कर चयन व प्रोन्नत वेतनमान दिया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!