उत्तराखंड

अपने चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए की जा रही बड़ी निविदाएं -राकेश राणा

टिहरी – ठेकेदार संगठन नई टिहरी के अध्यक्ष किशोर सिंह मंदरवाल और जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में एक सिस्टमंडल अधीक्षण अभियंता आठवां व्रत लोक निर्माण विभाग नई टिहरी से मुलाकात की
ठेकेदार संगठन ने आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग बुराड़ी के द्वारा जानबूझकर छोटे ठेकेदारों को नुकसान पहुंचाने के लिए बड़ी-बड़ी निविदाएं लगाई जा रही है। जिसका कि ठेकेदार संघ द्वारा पुरजोर विरोध करेगा।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा और ठेकेदार संगठन नई टिहरी के अध्यक्ष किशोर सिंह मंदरवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की शह में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। बड़ी पहुंच वाले ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए छोटे ठेकेदारों को नुकसान पहुंचा रहे हैं निविदाओं में इस तरह की शर्तें रखी गई की जिसको छोटे ठेकेदार पूरी ही नहीं कर पाते हैं। 25 लाख के काम पर भी ठेकेदार द्वारा जेसीबी, पोकलेन ,डंपर और 20 लेबर होने की शर्तें रखी गई है जो की निराधार और नियम विरोध है।

ठेकेदार संघ के द्वारा स्थानीय विधायक  विक्रम सिंह नेगी से भी दूरभाष पर वार्ता कर उक्त मामले का निराकरण करने की मांग की

सिस्ट मंडल ने खंबाखल सिलोडा मोटर मार्ग चाका सिलोडा मोटर मार्ग सदर गांव रेका मोटर मार्ग रेका से दुनियाली मोटर ओनालगांव गांव से राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज तोली सेंन मुख़ेम मोटर मार्ग सहित लंबित पड़े स्वीकृत मार्गों की पर अति शीघ्र कार्रवाई करने की भी मांग की।

सिस्ट मंडल ने मांग की है कि अति शीघ्र उपरोक्त निविदाओं को निरस्त कर छोटी-छोटी निवेदन जारी की जाए अन्यथा ठेकेदार संघ बड़े स्तर पर आंदोलन के लिए मजबूर होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग बुराड़ी और जिला प्रशासन की होगी।

सिस्ट मंडल में ठेकेदार संगठन के अध्यक्ष किशोर सिंह मंदिरवाल जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री गोविंद सिंह रावत मुरलीधर सेमवाल बलवीर सिंह असवाल नत्थी सिंह राणा कृष्ण सिंह कैंतूरा जयपाल सिंह नेगी जुगल किशोर संदीप चौहान आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!