प्रदेश भर में लगातार बारिश से पहाड़ों की चोटियों पर बर्फबारी ,अक्टूबर के पहले सप्ताह में ठंड शुरू
देहरादून – उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिला। राजधानी दून में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री गिरावट के साथ 26.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहा।
सुबह से राजधानी में बारिश होने से ठंड का असर देखने को मिल रहा है। हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। बारिश के आंकड़ों की बात करें तो दून में 2.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। उधर आज प्रदेश भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

