उत्तराखंड

बेशकीमती मेडा व पंजा जड़ी-बूटी के साथ मोरी पुलिस द्वारा 2 तस्करों को किया गया गिरफ्तार

मोरी – जनपद उत्तरकाशी के अंतर्गत थाना मोरी पुलिस द्वारा बेशकीमती मेडा व पंजा जड़ी-बूटी के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में जडी बूटी बरामद हुयी है। अपराध तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, सरिता डोबाल के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस लगातार मुस्तैद है। पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट  देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी मोहन कठैत नेतृत्व में मोरी पुलिस की टीम द्वारा मोरी-नेटवाड रोड, कुनारा तिराहे पर चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 07TD 1167 (कैम्पर) को चैक किया गया तो वाहन सवार 2 लोगों राजेन्द्र(चालक) व सूरत सिंह के कब्जे से 6 अलग-अलग कट्टों मे भरी 152 किलोग्राम प्रतिबन्धित मेडा तथा एक कट्टे में 15 किलोग्राम पंजा जड़ी-बूटी बरामद की गयी। अभियुक्त गणों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा यह जड़ी बूटी लिवाड़ी, मोरी के जंगलों से निकालकर एकत्रित की गई है, जिसे बेचने के लिए देहरादून ले जाने के फिराक मे थे। पुलिस द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर सीज किया गया है।
बरामद वन सम्पदा/प्रतिबन्धित जड़ी बूटी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोरी पर धारा 26/41/42 भारतीय वन अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1- राजेन्द्र सिंह पुत्र जबर सिंह निवासी ग्राम जखोल, थाना मोरी जिला उत्तरकाशी उम्र 38
वर्ष(चालक)
2- सूरत सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी लिवाड़ी,थाना मोरी जिला उत्तरकाशी उम्र 46 वर्ष।

बरामद माल-
1. मेडा जड़ी बूटी -1.52 किलोग्राम
2. पंजा जड़ी बूटी- 15 किलोग्राम
3. कैंपर वाहन (UK 16TD 1167)
4. इलेक्ट्रॉनिक तराजू- 01
पुलिस टीम-
1- ASI भगत राम नौटियाल
2- कानि0 आदित्य पंवार
3- कानि0 बिशन लाल
4- कानि0 गणेश राणा।
5- पीआरडी दीपक डोभाल।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!