उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
यमकेश्वर – महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी,यमकेश्वर में पंडित ललित मोहन शर्मा ऋषिकेश परिसर में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्र,छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
महाविद्यालय स्तर पर हुई प्रतियोगिता में एकल नृत्य में सविता समूह नृत्य में खुशी, ज्योति, प्राची, आराधना, गुंजन, पूजा व स्केचिंग प्रतियोगिता के लिए मेघा का चयन हुआ इस अवसर पर डॉ. गिरिराज, डॉ. सुनील देवराडी,डॉ. हिमानी बडोनी,श्री चेतन भट्ट, डॉ. मानवीर सिंह कंडारी, श्री महेंद्र बिष्ट, श्रीमती बीना देवी,श्री सतीश एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार शर्मा ने सभी चयनित प्रतिभागियों को प्रतिभाग करने हेतु महाविद्यालय से ऋषिकेश के लिए प्रस्थान कराया।

