राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवभूमि आगमन पर देहरादून हैलीपेड पर महापौर ने किया स्वागत
देहरादून – देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने हेलिपैड पर भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
महापौर ने कहा कि उनका आगमन उत्तराखंड के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। राष्ट्रपति का सादा जीवन, दृढ़ संकल्प और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके सान्निध्य से देवभूमि की पावन धरती और भी पवित्र एवं गौरवान्वित महसूस कर रही है। नारी शक्ति, संवेदनशील नेतृत्व और राष्ट्र सेवा का उनका अद्भुत उदाहरण हम सभी के हृदयों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है।

