उत्तराखंड

जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया का उत्तराखंडी यूनिफॉर्म और गढ़वाली उद्दबोधन खूब हो रहा वायरल

पौड़ी – पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया का उत्तराखंडी यूनिफॉर्म और गढ़वाली उद्दबोधन खूब वायरल हो रखा है।भदौरिया से पहले रुद्रप्रयाग के यंग डीएम प्रतीक जैन का इगास बग्वाल पर गढ़वाली मे उद्बबोधन उसके बाद टिहरी की डीएम का डांस भी हिट हुआ। विधानसभा के विशेष सत्र के भीतर रजत जयंती समारोह मे विधायकों मंत्रियों के बीच चले तीर बाहर तक असर कर रहे हैँ। बाहरी भीतरी से लेकर असली नकली खूब चल रहा।। बोली भाषा पर भी खूब बहस हो रही । भैया भैया वाले अब भैजी भैजी कर रहे।
चमोली से लेकर चौहान और बहादुर से लेकर शहजाद सब सुपरहिट हो रखे हैँ। सब अपनी अपनी यशगाथा वीरगाथा सुना रहे हैँ। कोई कह रहा उन्होंने ज्यादा लूटा कोई कह रहा हमारे हिस्से मे कम आया।
कुख्यात स्टिंगबाज की दलबदल वाली फ़ाइल अभी भी दबी है लग रहा उस पर सवा तीन साल से बहुत भारी वजन रखा गया है उस पर कोई नहीं बोल रहा।

चमोली जनपद के बाद पौड़ी की डीएम बनी स्वाति भदौरिया  ने नेताओं को सीख दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!