आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु उत्तरकाशी पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी
उत्तरकाशी – अपराध‑रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में दिन‑रात विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के मुख्य‑मुख्य बैरियर, प्रवेश‑निकासी प्वाइंट, धार्मिक स्थल व संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की पैनी नजर बनाये हुये है। बैरियर पर वाहन व व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है।
बाहरी प्रान्तों से जनपद में निवासरत व्यक्तियों के शत्-प्रतिशत पुलिस सत्यापन हेतु लगातार सत्यापन अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश के साथ-साथ अवैध नशे व मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाना है।

