उत्तराखंड पुरोहित समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन अध्यक्ष हर्षपति घिल्डियाल व अनूप कोठियाल बने मीडिया प्रभारी
देहरादून – राजधानी देहरादून में उत्तराखंड पुरोहित समाज का नई कार्यकारिणी का गठन हुआ । उत्तराखंड पुरोहित समाज तालाब मंदिर झंडा साहिब देहरादून सर्वसम्मति से आचार्य हर्ष पति घिल्डियाल जी को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया इस कार्यकारिणी में आचार्य अनूप कोठियाल को मीडिया प्रभारी आचार्य सुभाष डिमरी को उपाध्यक्ष और कृष्णानंद नौटियाल को सचिव गोपाल काला को कोषाध्यक्ष राजेश द्विवेदी को शाह कोषाध्यक्ष दीपेंद्र नौटियाल को प्रवक्ता वीरेंद्र भारतवाल को सह प्रवक्ता राकेश गौड को लेखा निरीक्षक सुबोध सेमल को संगठन मंत्री और आचार्य इंद्रमणि पंत को सह सचिव और माधवानंद नौटियाल को सलाहकार का पद प्राप्त हुआ । सभी आचार्य जनों की इस बैठक में सनातन धर्म के प्रति लोगों की जागरूकता वेद शास्त्र के प्रति लोगों की रुचि कैसे हो , विभिन्न प्रकार की चर्चा सभा में संपन्न हुई। इस अवसर पर अध्यक्ष आचार्य हर्ष पति ने कहा कि हमारा संगठन संसार के हित के लिए काम करेगा और सभा के मीडिया प्रभारी आचार्य अनूप कोठियाल ने कहा कि हमारा संगठन का उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना है सभी आचार्यों ने अपने-अपने मत रखें । आचार्य इंद्रमणि पंत ने भी अपना मत रखा और उन्होंने कहा की उत्तराखंड में ही नहीं हमारा संगठन पूरे भारतवर्ष में कार्य करेगा सभी आचार्याओं ने सनातन धर्म के प्रति अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

