उत्तराखंड

जिला कारागार नई टिहरी में बंदियों के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

टिहरी –  उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश अमित कुमार सिरोही के निर्देशानुसार जिला कारागार नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल में निरुद्ध बंदियों के स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु मानव अधिकार संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति रानीचौरी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया जिसमें उक्त संस्था द्वारा गाय के गोबर से धुप बत्ती, अगरबत्ती आदि बनाने का विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया गया जिसमें निरुद्ध बंदियों द्वारा संस्था को अवगत कराया गया की जब हम अपने द्वारा किये गए कृत्य से सजा पाकर बहार निकलेंगे तो हम उक्त कार्य का काम करेंगे और अपने भरण पोषण आदि का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर रिटेनर अधिवक्ता  राजपाल सिंह मियां, प्रभारी जेलर  रामेश्वर राणा, उप कारापाल  दिपाली बडशिलिया, जिला अस्पताल से आयी स्वास्थय टीम आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!