नगर निगम,देहरादून का स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी 40 करोड़ की सौगात
देहरादून – नगर निगम,देहरादून का स्थापना दिवस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रीगणों, महापौर , विधाकयकगणों एवं पार्षदगणों की गरिमामय उपस्थिति के साथ हर्सोत्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमत्री द्वारा इस शुभअवसर पर नगर निगम की 40 करोड की योजनाओं का शिलान्यास किया गया-
1.मोथरोवाला में मृत पशु शवो के निस्तारण हेतु गैस चलित पशु शवदाह गृह का निर्माण कार्य।
2.किरसाली चैक से सहस्त्रधारा क्राॅसिंग की ओर सडक फुटपाथ का विकास, ग्रीनरी एवं सौन्र्दीकरण कार्य।
3.कैनाल रोड, लक्जूरिया फार्म से अजन्ता होटल की ओर सडक फुटपाथ का विकास, ग्रीनरी एवं सौन्र्दीकरण कार्य।
4.कुठाल गेट से राजपुर चैक की ओर सडक फुटपाथ का विकास, ग्रीनरी एवं सौन्र्दीकरण कार्य।
5.घंण्टाघर से आर0टी0ओ0 चैक की ओर सडक फुटपाथ का विकास, ग्रीनरी एवं सौन्र्दीकरण कार्य।
6.घंण्टाघर से यमुना कालोनी की ओर सडक फुटपाथ का विकास, ग्रीनरी एवं सौन्र्दीकरण कार्य।
7.विवेकानन्द चैक से कुठाल गेट की ओर सडक फुटपाथ का विकास, ग्रीनरी एवं सौन्र्दीकरण कार्य।
8.वार्ड सं-60 आई0टी0 पार्क रोड में पार्क विकास कार्य।
9.मैकेनाइज स्मार्ट कार पार्किग।
10.राजपुर रोड पार्किग।
11.धोरण में मैकेनाइज ट्रान्फर स्टेशन का निर्माण।
प्रथम बार नगर निगम द्वारा इतनी बडी धनराशी की योजनाओं का शिलान्यास किया गया,इसके साथ ही विकास कार्यो हेतु प्रत्येक वार्ड को 80 लाख रुपये दिये गयें है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी द्वारा नगर निगम की काॅफी टेबल बुक का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं के पीछे के प्रयास एवं मेहनत की सराहना की गईं एवं निगम द्वारा किये जा रहे कार्यो हेतु प्रोत्साहित किया।
नगर आयुक्त नमामी बंसल द्वारा मुख्यमंत्री जी एवं अतिथीगणों का स्वागत एवं धन्यवाद करते हुए, इस वर्ष निगम द्वारा किये गये विकास कार्यो,नवाचार कार्यो का प्रस्तुतिकरण एवं भविष्य की कार्य योजनाओं की जानकारी दी गई।

