उत्तराखंड

मोरी पुलिस ने 6.52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

एसपी उत्तरकाशी द्वारा पुलिस टीम को 1500 रु0 का पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

मोरी  – मोरी पुलिस की टीम द्वारा एक व्यक्ति को अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया है, ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन तथा नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा जनपद में नशे एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्णतः अंकुश हेतु पुलिस अधिकारियों को नशे के अवैध कारोबारियों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।
पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी मोहन सिंह कठैत के नेतृत्व में थाना मोरी पुलिस की टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये  मोरी जे0पी0 पुल से विजयपाल उर्फ़ सीरिया नाम के एक व्यक्ति को अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 6.52 ग्राम स्मैक बरामद हुयी है।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर व्यक्ति के विरुद्ध थाना मोरी पर NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तारी तथा स्मैक बरामद करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु 1500रु0/ के पारितोषिक से सम्मानित किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त- विजयपाल सिंह रावत उर्फ़ सीरिया(43 वर्ष) निवासी मोरी, उत्तरकाशी।
बरामद माल- 6.52 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 2 लाख)

पुलिस टीम-
1- थानाध्यक्ष मोरी श्री मोहन सिंह कठैत
2- कानि0 अरविन्द
3- कानि0 नितेश
4- कानि0 अनिल तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!