उत्तराखंड

पुलिस ने ऋषिकेश श्यामपुर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च

ऋषिकेश –  माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्गत आदेशों के क्रम में वन विभाग द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में की जा रही कार्रवाई के विरोध में स्थानिक जनता द्वारा राजमार्ग व रेल मार्ग को अवरुद्ध किया गया । वह पुलिस वह वन विभाग द्वारा काफी समझाने के बाद भी राजमार्ग को वह रेल मार्ग को अवमुक्त नहीं किया गया। उक्त प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों से जानकारी ली गई व जनता को राजमार्ग एवं रेल मार्ग से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जनपद देहरादून व आसपास के जनपदों से एकत्रित फोर्स के साथ ऋषिकेश श्यामपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च(flag march) किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!