दोणी गांव के सट्टा गांव में दो आवासीय घर में लगी आग
मोरी – जनपद उत्तरकाशी के मोरी विकास खण्ड के फतेपर्वत के सट्टागांव में दो आवासीय मकान ग्राम प्रधान वीरेंद्र प्रमिना देवी का जलकर राख हो गए।मकान में रखा सारा सामान जलने से परिवारों को रहने व खाने की समस्या खड़ी हो गयी।68 वर्षीय आशमु जलने की आशंका जताई जा रही है जबकि आपदा प्रबंधन ने इसकी पुष्टि नहीं की है ।विधायक दुर्गेश्वर लाल ने आग की घटना की जानकारी फायर बिग्रेड व प्रशासन को दी ,लेकिन नेटवर्क की परेशानी के कारण आपदा प्रबंधन की टीम समय से नही पहुंच पाई।दुर्गेश्वर लाल ने परिवार को आपदा की इस घड़ी में हर तरह से सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

