अंकिता हत्याकांड पर उबाल, कोटद्वार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भारी विरोध
कोटद्वार – अंकिता हत्याकांड पर उबाल, कोटद्वार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भारी विरोध झेलना पड़ा।
महिलाओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाए गंभीर आरोप लगाए हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाकर अपना आक्रोश जताया। अंकिता हत्याकांड में वीआईपी स्तर पर कार्रवाई न होना बताया जा रहा है।
कांग्रेस का आरोप है कि अंकिता हत्याकांड में अब तक न्याय नहीं मिला है और राज्य सरकार मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। इस मुद्दे को लेकर उत्तराखंड के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

