उत्तराखंड

अज्ञात वाहन ने खाना देने वाले डिलीवरी बॉय को कुचल डाला,युवक की हुई मौत

सुभाषनगर, भोटिया पड़ाव निवासी 35 वर्षीय नितिन गुणवंत हल्द्वानी में एक फूड डिलीवरी कंपनी में काम करते थे। उन्होंने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया हुआ था। कंपनी में वह बीते दो वर्षों से बतौर डिलीवरी बॉय काम कर रहे थे। देर रात उन्हें मोतीनगर से खाने का आर्डर मिला। खाना पैक करके वह रात पौने एक बजे मोतीनगर डिलीवरी देने को निकले। इसी दौरान मोतीनगर के पास रात पौने एक बजे उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से हो गई। वाहन की चपेट में आकर डिलीवरी बॉय कई मीटर तक घसीटते हुए गया। जिससे उसके सिर और पैर बुरी तरह कुचल गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से नितिन को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!