देहरादून अजबपुर के मिनी स्टेडियम में विशाल निरंकारी समागम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
देहरादून – अजबपुर देहरादून के मिनी स्टेडियम में निरंकारी मिशन के द्वारा एक विशाल समागम का आयोजन किया गया ,जिसमें हजारों की संख्या में जगह जगह की संगते पहुँची।संगतों का सुबह से ही आना शुरू हुआ ।

संगत को सम्बोधित करते हुए निरंकारी मिशन के केंद्रीय प्रचारक संदीप गुलाटी ने कहा कि मनुष्य जीवन मे परमात्मा की पहिचान जरूरी है, जब जीवन मे परमात्मा आ जाता है फिर जीवन में अनेकों खुशियां आती है। मनुष्य अहंकार के कारण झुकना नही चाहता।आपस में ही बंटा हुआ है, जबकि परमात्मा ने तो केवल इंसान को धरती पर इसलिए भेजा था कि जीवन को आनन्द से बिता लेकिन आज स्थिति उसके उलट हो गयी।न स्वंय आनन्द में रह पा रहा है न दूसरे को रहने दे रहा है। सदगुरू इन सब भरमों से निकाल कर प्रभु के दर्शन करा देता है। मिशन का उद्देश्य जाति, रंग और पंथ के सभी भेदभावों को तोड़कर सभी मनुष्यों को ईश्वर के बारे में ज्ञान (ब्रह्मज्ञान) देना है।जिससे वे अज्ञानता से मुक्त हो सकें।
समागम में अनेकों विचारकों ने अपने विचार व्यक्त किये ।वहीं गढ़वाली ,हिंदी, राजस्थानी ,नेपाली व अंग्रेजी भाषा में भजन प्रस्तुत किये।समागम में देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल, पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा,विधायक उमेश शर्मा काऊ, पूर्व न्यायाधीश जयदेव सिंह, व गढ़वाल सभा के अध्यक्ष, महामंत्री,व अजबपुर कालोनी के सभी लोगों ने सत्संग का भरपूर लाभ लिया।
मंसूरी जॉन के इंचार्ज हरभजन सिंह ने आयी समस्त संगत का आभार प्रकट किया।

