राजकीय इंटर कॉलेज भैंस्यारो नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
नरेन्द्र नगर (भैस्यारो) – राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश नितिन शर्मा के निर्देशानुसार आज “शहीद दिवस” के अवसर पर अहिंसा और कानून का शासन कार्यक्रम के अंतर्गत दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र राजकीय इंटर कॉलेज भैंस्यारो, विकासखण्ड नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आलोक राम त्रिपाठी द्वारा शहीदों के बलिदान को स्मरण किया गया तथा देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए शहीदों का योगदान अविस्मरणीय है और आने वाली पीढ़ियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके साथ-साथ सचिव द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्र/छात्राओं को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। केंद्रीय विश्वविद्यालय बादशाहीथौल विधि संकाय के सहायक प्रोफेसर एस के चतुर्वेदी द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को मोबाइल से नाता कम व किताब से नाता जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण जीवनोपयोगी बातों को जीवन में धारण करना चाहिए ,जिससे व्यक्ति का विकास होना संभव है. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल, अध्यापक चंद्रशेखर सकलानी, रिटेनर अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल राजपाल सिंह मियां, विद्यालय के अध्यापके,कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

