स्वच्छता, C&D वेस्ट निष्पादन एवं अतिक्रमण नियंत्रण हेतु संयुक्त प्रवर्तन अभियान
देहरादून – नगर आयुक्त नमामि बंसल ने निर्देशित करते हुए अपर नगर आयुक्त प्रवीण कुमार के नेतृत्व में नगर निगम देहरादून के स्वास्थ्य अनुभाग, निर्माण विभाग एवं भूमि अनुभाग की संयुक्त टीम का गठन कर दिनांक 12.02.2026 को ओल्ड राजपुर से राजपुर रोड होते हुए कैनाल रोड तक संयुक्त प्रवर्तन/परिवर्तन अभियान संचालित किया गया।
अभियान का उद्देश्य मुख्य मार्गों पर फैले निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (C&D Waste), गंदगी, अतिक्रमण एवं अवैध प्रचार सामग्री को हटाकर शहर में स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित शहरी वातावरण सुनिश्चित करना रहा।
अभियान के अंतर्गत की गई प्रमुख कार्रवाई
1- C&D वेस्ट एवं मलबा हटाने की कार्रवाई (स्वास्थ्य अनुभाग)
नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग द्वारा राजपुर क्षेत्र से कैनाल रोड तक सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पड़े अपशिष्ट, C&D वेस्ट एवं मलबे को हटाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
इस कार्य में 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं 1 जेसीबी मशीन लगाई गई, जिनके माध्यम से मार्गों पर फैला निर्माण मलबा एवं ठोस अपशिष्ट हटाया गया।
प्रवर्तन कार्रवाई के अंतर्गत स्वास्थ्य अनुभाग द्वारा गंदगी फैलाने, प्लास्टिक उपयोग एवं C&D वेस्ट अनुचित स्थान पर डालने के मामलों में कुल 87चालान किए गए।
रुपये 71387 की धनराशि अर्थदंड के रूप में अधिरोपित की गई।
2- अतिक्रमण हटाने एवं प्रवर्तन कार्रवाई (भूमि अनुभाग)
भूमि अनुभाग की टीम द्वारा मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के विरुद्ध सघन कार्रवाई करते हुए 40 चालान किए गए।
रुपये 50000 के 2 नोटिस और 7 नोटिस कार्यवाही के जारी किए गए। रुपये 23,900 की धनराशि नगद वसूली गई।
इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान मार्गों से अवैध प्रचार सामग्री एवं अतिक्रमण हटाते हुए 431 बैनर/पोस्टर 24 बोर्ड
3 ठेली सामग्री 2 अस्थायी काउंटर हटाए गए।
अपर नगर आयुक्त के निर्देश C&D वेस्ट (मलबा) हटाओ अभियान
स्वच्छता टीम द्वारा नगर क्षेत्र की सड़कों, सार्वजनिक स्थलों एवं मार्गों के किनारे पड़े निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट को हटाने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जाए ताकि यातायात, पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को रोका जा सके।
2 – निजी निर्माण से संबंधित प्रवर्तन कार्रवाई
किसी भी निजी निर्माण कार्य से उत्पन्न मलबा यदि सरकारी भूमि अथवा सार्वजनिक स्थल पर पाया जाता है, तो स्वच्छता टीम द्वारा इसकी सूचना तत्काल साझा की जा रही है तथा संबंधित व्यक्ति/संस्था के विरुद्ध PWD टीम द्वारा नियमानुसार अधिकतम जुर्माना/चालान की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
3 – बेसहारा पशु नियंत्रण
स्वच्छता टीम द्वारा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पशु अनुभाग (Animal Section) द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बेसहारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
अतिक्रमण एवं गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई
स्वच्छता एवं अतिक्रमण टीम संयुक्त रूप से ऐसे दुकानदारों एवं विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्रवाई कर रही है, जो आदतन गंदगी फैलाते हैं अथवा सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किए हुए पाए जाते हैं। ऐसे मामलों में नियमानुसार अर्थदंड अधिरोपित किया जा रहा है।
अपर नगर आयुक्त द्वारा संयुक्त टीम को निर्देशित किया गया कि नगर निगम क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर किसी भी प्रकार का C&D वेस्ट डालने, अवैध होर्डिंग लगाने, अतिक्रमण करने अथवा गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर निरंतर नोटिस एवं चालान की कार्रवाई की जाए। यह अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।
नागरिकों से अपील
नगर निगम देहरादून नागरिकों से अपील करता है कि निर्माण संबंधी मलबा केवल निर्धारित स्थलों पर ही डालें तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
स्वच्छ एवं अनुशासित शहर निर्माण में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

