उत्तराखंड

ग्राम उपला देवरा में विधायक विनोद चमोली ने किया श्री भैरव मंदिर का शिलान्यास, क्षेत्र में उत्साह का माहौल

विधायक विनोद चमोली ने कहा कि हमारा कुलदेवता भी है भैरव

मंदिर निर्माण में हर तरह की होगी मदद,मंदिर निर्माण होने पर आने की इच्छा की जाहिर

शिलान्यास में जिला पंचायत सदस्य शोभा बौरियांण व शम्मी बौरियांण सपरिवार पहुँचे 

शम्मी बौरियांण ने मंदिर निर्माण में हर तरह से सहयोग करने  की घोषणा

मंदिर समिति के सदस्यों ने मंदिर में पूजा  अर्चना के लिए पुजारी रखने पर किया विचार 

समिति के सभी सदस्यों ने लिया फैसला मंदिर परिसर में किसी बाहरी व्यक्ति को नही रखा जाएगा

पुरोला –  जनपद उत्तरकाशी विकास खंड पुरोला के ग्राम पंचायत धिवरा के अंतर्गत उपला  देवरा धार्मिक आस्था का केंद्र बनने जा रहे । भैरव मंदिर का शिलान्यास विधि-विधान के साथ धर्मपुर विधायक विनोद चमोली के द्वारा  संपन्न हुआ। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के बीच भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण का शिलान्यास का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि विनोद चमोली  द्वारा शिलान्यास करते हुए कहा गया कि भैरव मंदिर का निर्माण क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि मेरा कुल देवता भी भैरव ही है भैरव की कृपा से मुझे भी आने का मौका मिल गया। भव्य मंदिर बनने पर मैं पुनः मंदिर के दर्शन करने जरूर परिवार सहित आऊंगा।  विधायक दुर्गेश्वर लाल व पूर्व विधायक के न आने से मंदिर समिति ने नाराजगी व्यक्त की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शोभा बौरियांण व शम्मी ने भी भाग लिया। शम्मी ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यो से समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। देवताओं की कृपा से हमारे जीवन मे हर तरह का सुख शांति  मिलती है।

मंदिर निर्माण के लिए हर तरह से सहयोग का आश्वशन दिया इस दौरान पंडितों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना और यज्ञ किया गया। महिलाओं एवं युवाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर का निर्माण जनसहयोग से किया जाएगा और इसमें सभी ग्रामीणों का योगदान रहेगा। निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम का कुशल संचालन हर्षमणि रतूड़ी ने किया। अंत में  भंडारा व प्रसाद वितरण किया गया । भंडारे का आयोजन विनीत गोयल व उनकी पत्नी प्रीति गोयल मोहाली चंडीगढ़ द्वारा किया गया। सभी ग्रामवासियों ने गोयल परिवार के सुख शांति के लिये भैरव से प्राथना की। सभी ने मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!