राष्ट्रीय

ग्राम उपला देवरा के किशोरी रतूड़ी,उत्तरकाशी के सुरेश थपलियाल गुरु जी को मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

पुरोला – जनपद उत्तरकाशी के पुरोला विकास खण्ड ग्राम पंचायत धिवरा( उपला देवरा ) में जन्मे किशोरी रतूड़ी  को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। किशोरी ने प्रारंभिक शिक्षा कमल संस्कृत विद्यालय पुरोला से प्राप्त कर उच्च शिक्षा के लिये हरिद्वार चले गए।परिवार में आर्थिकी कमजोरी के कारण इन्होंने कुछ समय तक अन्य व्यवसाय में कार्य किया लेकिन वहां उन्हें रास न आने के कारण वे फिर भागवत कथा, राम कथा  का अभ्यास करने लगे ।

वर्तमान में किशोरी चंडीगढ़ में कई सालों से कथाएं कर रहे हैं।अब तक इन्होंने 150 भागवत कथा व राम कथा कर चुके हैं । इनकी विद्वता के लिए कोलंबिया पैसिफिक वर्चुअल यूनिवर्सिटी  ने कृष्ण की जन्मभूमि होटल शीतल रिजेंसी मथुरा ने उन्हें मानद उपाधि से सम्मानित किया।अब वे डॉ0 किशोरी ने नाम से जाने जाएंगे। डॉ0 किशोरी रतूड़ी अपने सौम्य स्वभाव व मधुर व्यवहार से जाने जाते हैं अपनी वाणी से हर एक को वे अपनी ओर आकर्षित करते हैं ।

वही उत्तरकाशी के न्यूगांव के सुरेश थपलियाल गुरु जी को भी उनके ज्योतिष शास्त्र की विद्वता के लिए उन्हें मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। वे लुधियाना के चंहिल शिव मंदिर में कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं।

जिस शिव मंदिर में रहते हैं वहां पर प्रत्येक दिन हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है ,शिव मंदिर में शिवलिंग हमेशा अपना रूप बदलता रहता है।डॉ0 सुरेश गुरुजी ने बताया कि विश्व का यह पहला शिव लिंग है जहाँ शिवलिंग में शिव नेत्र के दर्शन होते हैं।

विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वालों को सम्मान देना उनकी कार्यक्षमता को बढ़ावा देना ही यूनिवर्सिटी का लक्ष्य है।

पुरोला से विद्यादत्त नौडियाल को कुशल कृषि, बागवानी,

राकेश सेमवाल को ज्योतिषचार्य, रीना सेमवाल को सामाजिक कार्य,नन्दनी रतूड़ी को पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना, के लिए सम्मानित किया गया। वहीं रोशनी थपलियाल व दीपमाला रतूड़ी को सावित्री बाई फुले पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ0 किशोरी रतूड़ी ने कहा कि यह  सम्मान मेरे गुरू जी शिवप्रसाद नौटियाल व माता पिता के कारण मिला है इसका श्रेय उन्हीं को जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!