कोलम्बिया पैसिफिक वर्चुअल यूनिवर्सिटी ने देश के विभिन्न राज्यों से आये विशष्टजनों को किया सम्मानित
मथुरा – कृष्ण जन्मभूमि मथुरा के होटल शीतल रिजेंसी में कोलंबिया पैसिफिक वर्चुअल यूनिवर्सिटी के द्वारा एक भव्य एवं गरिमामयी समारोह में देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेकों प्रतिभाशाली व्यक्तियों को मानद उपाधियों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षाविद, समाजसेवी, चिकित्सक, उद्यमी एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि पूरन प्रकाश विधायक द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कोडिनेटर राधा प्रिया ने बताया कि इस सम्मान का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को पहचान दिलाना और उनके कार्यों को प्रोत्साहित करना है।
इस कार्यक्रम में 20 लोगों को मानद उपाधि,21 लोगों को सावित्रीबाई फुले पुरुस्कार, व 30 लोगों को पर्यावरण संरक्षण आवर्ड से सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को मानद उपाधि, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। सम्मान प्राप्त करने वालों में कई ऐसे लोग शामिल रहे जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति के कार्यों को सार्वजनिक रूप से सम्मान मिलता है, तो उससे न केवल उस व्यक्ति का मनोबल बढ़ता है बल्कि अन्य लोग भी प्रेरित होकर समाज के लिए बेहतर कार्य करने के लिए अग्रसर होते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों राधा कृष्ण के भजन ने भी सभी का मन मोह लिया। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत भजन नृत्य एवं अन्य कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सम्मानित व्यक्तियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन जारी रहेंगे, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव और प्रतिभाओं को उचित मंच मिलता रहे।
यह समारोह न केवल सम्मानित व्यक्तियों के लिए गौरव का क्षण रहा, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणादायक पहल के रूप में यादगार बन गया।
मुख्य अतिथि पुरान प्रकाश विधायक, बाबा काली चरण,श्री राधा प्रिया श्रीमद्भागवत प्रवक्ता, जीनू जैन,आदि ने भाग लिया।
बोर्ड मेंबर डॉ0रश्मि शर्मा, डॉ0 रेणुका वाढवा, डॉ0सोबेन्द्र सिंह, डॉ0 जयपाल सिंह,डॉ0परगना वेदांत, डॉ0हरि प्रसाद, डॉ0 गीतांजलि जोशी,डॉ0देवेंद्र प्रसाद चमोली, आदि शामिल रहे। मंच का कुशल संचालन डॉ0राधा प्रिया ने किया।

