चारधाम यात्रा सुगम एवं सुरक्षित दर्शन हेतु पुख्ता प्रबंध
उत्तरकाशी – 19 अप्रैल से शुरू हो रही श्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम यात्रा को श्रद्धालुओं के लिये सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रशासन द्वारा धरातल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। तीर्थयात्रियों के स्वागत और उनकी सुखद यात्रा के लिए बुनियादी ढांचों को सुदृढ़ किया गया है, ताकि देश-दुनिया से आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और वे पूरी श्रद्धा के साथ दर्शन कर सकें।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर श्री यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर जगह-जगह स्पष्ट साइनेज (सूचना पट्ट) स्थापित किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को मार्ग और दूरी की सटीक जानकारी मिलती रहे। इसके अतिरिक्त, यात्रा मार्ग पर रात्रि के समय निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था की गई है। विद्युत आपूर्ति के पुख्ता इंतजामों के माध्यम से पूरे मार्ग को रोशन किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं का सफर सुरक्षित और सुचारू बना रहे।

