उत्तराखंड

दून पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति से आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत दून पुलिस को मिली बडी सफलता

बसन्त विहार क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से लाखों रूपये का चोरी का माल बरामद

घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा संख्या: यू0के0-07-टीडी-9132 को किया सीज

देहरादून –  सुमित निवासी अंबीवाला थाना बसंत विहार द्वारा थाना बसन्त विहार पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि वह नेशनल हाईवे बनाने का कार्य कर रहे हैं तथा उनकी उमेदपुर/लक्ष्मीपुर स्थित साइट से अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रू0 मूल्य के जनरेटर बैटरी, लेजर पाइप, सरिया, स्टील आदि चोरी कर लिया है।
तहरीर के आधार पर थाना बसन्त विहार पर मु0अ0सं0: 80/26 धारा: 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना बसंत विहार पर गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। जिसमें घटना स्थल से एक ई-रिक्शा संख्या: यू0के0-07-टीडी-9132 जाता हुआ दिखाई दिया।  साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक: 21-04-26 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सीसीटीवी कैमरों में दिखाई दिया ई-रिक्शा वर्तमान में पलवल रोड की ओर जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त रिक्शा को रोककर चैक किया गया तो ई-रिक्शा को शान मोहम्मद पुत्र वकील अहमद नाम का व्यक्ति चला रहा था। ई-रिक्शा को चेक करने पर ई-रिक्शा के अंदर से 64 लेजर पाइप लोहे के, 06 एंगल बड़े व 08 एंगल छोटे बरामद हुए। जिनके सम्बन्ध में सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा उक्त माल नेशलन हाइवे की साइट से चोरी किया जाना स्वीकार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त शान मोहम्मद पुत्र वकील अहमद निवासी 137 आजाद नगर कॉलोनी रायपुर रोड देहरादून उम्र 40 वर्ष

बरामदगी
(1) लेजर पाइप लोहे के = 64
(2) एंगल बड़े लोहे के= 06
(3) एंगल छोटे लोहे के = 08
(4) घटना में प्रयुक्त ऑटो ई रिक्शा संख्या: यू0के0-07-टीडी-9132

पुलिस टीम
(1) अ0उ0नि0 नरेंद्र सिंह राणा
(2) का0 सुधीर
(3) का0 पुनीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!