उत्तराखंड

देहरादून नगर निगम के महापौर की अध्यक्षता में हुई चतुर्थ बोर्ड अधिवेशन

देहरादून – राजधानी देहरादून में नगर निगमके  महापौर की अध्यक्षता में चतुर्थ बोर्ड अधिवेशन आहूत किया गया। अधिवेशन में  विधायक बृजभूषण गैरोला एवं पार्षदगण उपस्थित रहें।
अधिवेशन में सर्वप्रथम पूर्व बोर्ड अधिवेशन की कार्यवाही की पुष्टि की गई। जिसके उपरान्त शहर के समग्र विकास एवं जनहित से जुडे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गईं। पाषदों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तार सें चर्चा की गई।
अधिवेशन में महापौर  द्वारा निम्न महम्वपूर्ण घोषणाएं की गयीः-
1. अधिवेशन में बोर्ड द्वारा किन्नरों द्वारा मांगे जाने वाली बधाई धनराशी अधिकतम रु5100/- निर्धारित किये जाने पर चर्चा कर अनुमोदित किया गया।
2. पार्यावरण मित्रों का मानदेय प्रतिदिन रु500/- से बढाकर रु800/- किया गया।
3. प्रत्येक वार्ड में पर्यावरण मित्रों का समान वितरण सुनिश्चित किये जाने की घोषणा की गई।
बैठक में नगर आयुक्त नमामि बंसल महोदया, जल संस्थान, जल निगम ,पेयजल, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण, सिचाई/लघु सिचाई विभाग, एम0डी0डी0ए0 , पुलिस विभाग , स्मार्ट सिटि के अधिकारी व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!