उत्तराखंड

उत्तरकाशी नौगांव की बेटी को राष्ट्रपति भवन में किया गया सम्मानित,डीएम ने दी बधाई

उत्तरकाशी – जनपद उत्तरकाशी के लिए यह गर्व का क्षण है।
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में माननीय राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया।
यह सम्मान मिला पूजा परमार राणा को। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौगांव, उत्तरकाशी 15 वर्षों की अटूट सेवा हिमालय के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में उन गाँवों तक  जहाँ पहुँचना भी आसान नहीं।
कोविड-19 महामारी के दौरान यमुना नदी के तटवर्ती क्षेत्र में पहली वैक्सीनेटर के रूप में कार्य किया और शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया।
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच हर मोर्चे पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि आपकी यह उपलब्धि केवल आपकी नहीं। यह उत्तरकाशी की है। उत्तराखंड की है।देव भूमि को आप पर गर्व है।
जिला प्रशासन उत्तरकाशी की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं— प्रशांत आर्य जिलाधिकारी, उत्तरकाशी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!