हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा साइकिल रैली आयोजित
उत्तरकाशी – हर घर तिरंगा 2026 अभियान के अंतर्गत 09 से 17 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान से तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगे की शान में निकली रैली के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सरोबार हो गया।
तिरंगा साइकिल रैली के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देश के प्रति गौरव तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित यह रैली देश की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बनी। तिरंगा हम सभी के लिए स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्र की एकजुटता का प्रतीक है। अभियान के माध्यम से जनपदवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, प्रेम सिंह पंवार, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, सीएचओ रजनीश सिंह, डीटीडीओ खुशाल नेगी, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय भंडारी, प्रभारी डीएसओ निधि बिंजोला, पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप मटूडा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

