विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने उत्तरकाशी में खेल सुविधाओं और स्पोर्ट्स हॉस्टल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी की मौजूदगी में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से की वार्ता, खेल मैदान की व्यवस्थाओं को सराहा
उत्तरकाशी – उत्तराखंड खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने खेल विभाग एवं खेल प्रशिक्षण केंद्र और स्पोर्ट्स हॉस्टल का निरीक्षण कर जायजा लिया।विशेष प्रमुख सचिव ने यहाँ खेल मैदान के रख-रखाव की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान विशेष प्रमुख सचिव ने स्पोर्ट्स हॉस्टल की व्यवस्थाओं को देखा और खेल प्रशिक्षकों (कोचों) से विस्तृत वार्ता की। उन्होंने प्रशिक्षकों से खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं, डाइट और प्रशिक्षण के स्तर की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान डीएम प्रशांत आर्य,प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला, युवा कल्याण अधिकारी,पंकज तिवारी,पुलिस क्षेत्राधिकारी जनक पंवार उपस्थित रहे।

