उत्तराखंड

पुलिस ने 2 स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार, ₹2.7 लाख की स्मैक हुई बरामद

चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी
बड़कोट – चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से उत्तरकाशी पुलिस लगातार सक्रिय रूप से चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक  कमलेश उपाध्याय ने निर्देशित किया है कि यात्रा मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं नशा तस्करों पर विशेष निगरानी रखी जाय।

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैतके नेतृत्व में पुरोला पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है।

रात्रि को विकासनगर-बड़कोट मोटर मार्ग स्थित नौगांव सौली बैण्ड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल संख्या UK 07HD 76319 (बुलेट) पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 8.91 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पुरोला में NDPS Act की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- रमेश सिंह राणा पुत्र अर्जुन सिंह राणा, निवासी ग्राम फिताड़ी, थाना मोरी, उत्तरकाशी(27 वर्ष)
2- लाखन सिंह रावत पुत्र अमीन सिंह रावत, निवासी ग्राम लिवाड़ी, थाना मोरी, उत्तरकाशी(27 वर्ष)।

पुलिस टीम
• उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत, प्रभारी चौकी नौगांव
• मुख्य आरक्षी विरेन्द्र सिंह
• मुख्य आरक्षी राजेन्द्र कुमार

नशे व मादक पदार्थों के खिलाफ वर्ष 2026 में उत्तरकाशी पुलिस की अब तक की कार्रवाई का विवरण
NDPS एक्ट के 18 मामलों में 22 तस्कर गिरफ्तार
8 किलो से अधिक चरस बरामद
41.41 ग्राम स्मैक बरामद
4 तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
अवैध अफीम खेती पर 31 भू-स्वामियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज
आबकारी के 15 मामलों मे 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!