उत्तराखंड

रायवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 12 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

घटना को अंजाम देने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गयी टवेरा कार हुई बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त नशे के है आदि, जो पूर्व में भी चोरी की घटना में जा चुके हैं जेल

एक अभियुक्त पर विभिन्न आपराधिक घटनाओं के दर्ज हैं 15 अभियोग

देहरादून – नुरुल हक पुत्र अब्दुल रऊफ खान निवासी लाइन पार मोतीचूर हरिपुरकला थाना रायवाला जनपद देहरादून ने कोतवाली रायवाला पर आकर एक लिखित तहरीर दी कि उनके घर के बाहर से उनकी टैक्सी टवेरा कार संख्या: यू0के0-08-टीए-2575 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया है।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा कोतवाली रायवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।  घटनास्थल के आस पास आने-जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा घटना में शामिल संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित की गई।।  अभियुक्तो की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 30-06-2026 को हरिपुर कला क्षेत्र मे चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मोतीचूर फ्लाइओवर के नीचे से तीन अभियुक्तों 01-सागर थापा पुत्र राजू थापा 02-अमन थापा पुत्र राजू थापा तथा 03-गंगा चौधरी पुत्र गोपी चौधरी को उपरोक्त घटना में चोरी की गई टवेरा कार संख्या: यू0के0-08-टीए-2575 के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि अभियुक्त सागर थापा तथा अमन थापा भाई हैं, तीनों अभियुक्त नशे के आदी हैं तथा उनके द्वारा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी किये गये वाहन को कहीं बेचने की फिराक में थे, पर इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों का पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त सागर थापा पर अलग-अलग आपराधिक घटनाओ के 15 अभियोग पंजीकृत हैं।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

1- सागर थापा पुत्र राजू थापा निवासी गली न0 05 नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष,
2- अमन थापा पुत्र राजू थापा निवासी गली न0 05 नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष
3- गंगा चौधरी पुत्र गोपी चौधरी निवासी गली न0 06 शिवालिक गंगा बिहार नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष

घटना में चोरी की गई टैक्सी टवेरा संख्या: यू0के0- 08-टीए-2575

आपराधिक इतिहास अभियुक्त सागर थापा –

1-मु0अ0सं0- 37/2021 धारा 379/411 भादवि, थाना रायपुर, जनपद देहरादून
2-मु0अ0सं0- 13/2022 धारा 379/411 भादवि, थाना डालनवाला, जनपद देहरादून
3-मु0अ0सं0 – 48/2024 धारा 379/411 भादवि, थाना डालनवाला, जनपद देहरादून
4-मु0अ0सं0- 52/2024 धारा 379/411 भादवि, थाना राजपुर, जनपद देहरादून
5-मु0अ0सं0 – 334/2023 धारा 279/337/338/427 भादवि, थाना राजपुर जनपद देहरादून
6-मु0अ0सं0- 09/2022 धारा 379/411 भादवि, थाना नेहरू कालोनी, जनपद देहरादून
7-मु0अ0सं0- 637/2023 धारा 379/411 भादवी, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून
8-मु0अ0सं0 – 299/2024 धारा 303 बीएनएस, थाना कोतवाली नगर, जनपद देहरादून
9-मु0अ0सं0 – 264/2020 धारा 379/411 भादवि, थाना रायपुर, जनपद देहरादून
10-मु0अ0सं0 – 378/24 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार
11-मु0अ0सं0 – 127/21 धारा 379/411/34 भादवि, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार
12-मु0अ0सं0- 121/21 धारा 379/411/34 भादवि, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार
13-मु0अ0सं0 – 440/23 धारा 25/4 शस्त्र अधि0, थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार
14-मु0अ0सं0 – 49/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना मुनि की रेती, जनपद टिहरी गढ़वाल
15-मु0अ0सं0 – 306/25 धारा 303(2) बीएनएस, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार

आपराधिक इतिहास अभियुक्त अमन थापा –

1-मु0अ0सं0 – 63/2024 धारा 379/411 भादवि चालानी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम-

1- उ0नि0 कविन्द्र राणा
2- का0 अनित
3- का0 विकास
4- का0 अनुज राठी
5- का0 अरविन्द कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!